{"_id":"69a9ecd605ab0717ff07e61f","slug":"if-the-dog-could-not-be-stopped-in-the-ward-the-attendants-were-blamed-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1445633-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वार्ड में कुत्ता रोक न पाए तो तीमारदारों पर ठीकरा फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वार्ड में कुत्ता रोक न पाए तो तीमारदारों पर ठीकरा फोड़ा
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के जच्चा बच्चा अस्पताल के दूसरे तल पर कुत्ता घूमने का अस्पताल प्रबंधन ने तीमारदारों पर फोड़ दिया है। पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है। पुलिस अब एक-एक तीमारदार को बुलाकर पूछताछ कर रही है। इससे तीमारदार परेशान हैं।
जच्चा-बच्चा अस्पताल में कुत्ता के जच्चा वार्ड में घुसने का वीडियो वायरल हो गया था। सोशल मीडिया पर अस्पताल की किरकिरी हुई तो प्रबंधन ने गार्ड, नर्स और वार्ड बॉय के खिलाफ कार्रवाई कर दी। वीडियो में कुत्ता वार्ड में घूमता दिख रहा है। इसमें किसी की आवाज आ रही है कि डॉक्टर साहब आ गए। यही बात अस्पताल प्रबंधन को नागवार गुजरी और तहरीर में उन सभी जच्चाओं के तीमारदारों का नाम पुलिस को दे दिया जो उस वक्त वहां पर भर्ती रही हैं।
अब पुलिस तीमारदारों को बुलाकर बयान ले रही है, फोन चेक कर रही है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उस समय वह इस पद पर नहीं थे पर मामले में गार्ड के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। तत्कालीन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कार्रवाई तो तुरंत हो गई थी लेकिन वीडियो में डॉक्टर को लेकर गलत बात कह दी गई। इससे पुलिस को प्राथमिकी के लिए तहरीर दी गई। जच्चा-बच्चा की सीएमएस डॉ. अनीता सोनी ने बताया कि अस्पताल में तीन शिफ्ट 12 गार्ड की ड्यूटी लगती है। तीमारदारों का कहना है कि वे तो नीचे रहते थे, वार्ड में गए ही नहीं। पता ही नहीं पुलिस ने किस वजह से बुलाया।