फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the child becomes irritable or has trouble sleeping, consult a doctor.

Kanpur News: बच्चा चिड़चिड़ाए, उसे नींद न आए तो डॉक्टर को दिखाएं

Mon, 20 Jul 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
If the child becomes irritable or has trouble sleeping, consult a doctor.
कानपुर। बच्चों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आए, पढ़ाई में रुचि कम हो, अकेलापन, चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या और आत्मविश्वास में कमी दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज न करें। यह मानसिक रोग के लक्षण हैं। इनकी कई वजह हो सकती है। यह जानकारी डॉक्टर पियाली भट्टाचार्य ने रविवार को बाल रोग अकादमी की ओर से बच्चों के शारीरिक व मानसिक रोग पर आयोजित कार्यशाला में दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा, पारिवारिक तनाव, साइबर बुलिंग और नशे की प्रवृत्ति किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। डॉ. शालिनी भसीन और डॉ. अमितेश यादव ने बताया की विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक सात किशोरों में से एक किसी न किसी मानसिक विकार से प्रभावित है। यह किशोरों में बीमारी और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं। डॉ. राज तिलक ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर कहा कि समय पर टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खतरे की रोकथाम की जा सकती है। अध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता, सचिव डॉ. शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed