फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If someone comes in emergency and asks which bed the patient is on, what will you tell them... inspection, kanpur nagar, uttar pradesh

Kanpur News: कोई इमरजेंसी आकर पूछे रोगी किस बेड पर है तो क्या बताएंगे

Fri, 08 Aug 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
If someone comes in emergency and asks which bed the patient is on, what will you tell them... inspection, kanpur nagar, uttar pradesh
हैलट में निरीक्षण करते डाॅक्टर। - फोटो : संवाद
कानपुर। कोई बाहर से आकर इमरजेंसी में पूछता है कि फलां रोगी किस बेड पर है तो क्या बताएंगे। गन शॉट आ गया तो उसे तुरंत कैसे मैनेज करेंगे। कैसे पता करेंगे कि अमुक लक्षणों वाले रोगी को किस यूनिट में भेजा जाए। यह सवाल हैलट इमरजेंसी में निरीक्षण के लिए आई शासन की टीम ने पीआरओ से किए। बाद में मशविरा दिया कि इमरजेंसी में विभिन्न रोगों और केस के लिए प्रोटोकॉल लगाया जाए। इमरजेंसी कक्ष में तीमारदारों की भीड़ न लगने दी जाए।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और हैलट की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दो सदस्यीय टीम गुुरुवार सुबह 10 बजे निरीक्षण के लिए पहुंची। इसमें केजीएमयू लखनऊ के डॉ. विजय कुमार और डॉ. परवेज खान रहे। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कहा कि यहां दवाओं की सूची लगाई जाए। इस पर प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि दवाओं में बदलाव होता रहता है, तो टीम ने कहा कि टीवी लगाकर इसे दिखाया जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। यहां आए रोगियों से टीम के सदस्यों ने बात की।
विज्ञापन

इसके बाद जनऔषधि केंद्र और पीतांबरा मेडिकल स्टोर जाकर दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कैंटीन में खाद्य पदार्थों के संबंध में पूछा और रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। फिर टीम इमरजेंसी में पहुंची और आईसीयू देखा। यहां दवाओं के स्टोर में पूछा कि जिन दवाओं की एक्सपायरी नजदीक होती है उनका क्या करते हैं। इस पर बताया गया कि स्टोर भेज देते हैं। पैरा मेडिकल स्टाफ से हाथ की सफाई करने के तरीके के संबंध में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने हैलट के मेस में जाकर खाने की क्वालिटी चेक की। साथ ही इमरजेंसी और वार्डों में लगे अग्निशमन यंत्रों को चेक किया और इनकी एक्सपायरी तिथि देखी। ब्लड बैंक में रजिस्टर चेक किए। बाद में मेडिकल कॉलेज का मेस चेक किया। छात्रावासों के निरीक्षण में छात्रों ने जिम की जरूरत बताई तो प्राचार्य ने बताया कि इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। टीम के सदस्यों ने डॉक्टरों को संबोधित भी किया और कमियां दूर करने के लिए कहा। टीम शाम पांच बजे रवाना हो गई।

---
मल्टी सुपर स्पेशियलटी से जताई संतुष्टि
टीम सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर संतुष्ट हुई। प्राचार्य डॉ. संजय काला और हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने विभिन्न विभागों को दिखाया। साथ ही स्पाइन सेंटर के बारे में बताया। नेवीगेशन सिस्टम और अत्याधुनिक एमआरआई मशीन दिखाई। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. गिरि, सीनियर फिजीशियन डॉ. सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed