फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   if mistake in uidai for adhar card face trouble

आधार बनवाने में की ऐसी गड़बड़ तो अब होगी सीधी कार्रवाई

Sat, 29 Jul 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
if mistake in uidai for adhar card face trouble
डेमो
जब से रुपये लेकर आधार कार्ड बनाने का मामला मीडिया में उछला है तभी से विशेष सख्ती देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में आधार जनसेवा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बार कहीं भी कोई गड़बड़ी पाई गई तो लेने के देने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


यूपी के चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि आधार कार्ड बनवाने वाले केंद्रोें पर शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

 

if mistake in uidai for adhar card face trouble
डेमो
बैठक में बताया गया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 23 चयनित जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोग निकटतम केंद्र पर जाकर आधार कार्ड बनवा लें। नए आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं। नोडल अधिकारियों से कहा कि आधार फीडिंग का कार्य अभियान चलाकर शत प्रतिशत पूरा कराएं। सचिव, लेखपाल गांव में मुनादी कराकर जागरूक करें। कहा कि फसली ऋण मोचन योजना में निर्धारित सीमा से ऊपर जमीन वाले काश्तकारों से शपथ पत्र लिया जाए।
 
मुख्य विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि जिस बैंक को सहमति पत्र प्राप्त नहीं हुआ, वह सहमति पत्र ले लें और आधार फीडिंग करायें। बैठक में एसडीएम कर्वी नरेंद्र बहादुर सिंह, मानिकपुर रमाशंकर, मऊ राममूर्ति त्रिपाठी, राजापुर दुर्गेश मिश्रा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि 26 जुलाई को अमर उजाला के अंक में आधार कार्ड लोगों के लिए बने बवाले जान शीर्षक से खबर छापी थी।

 

if mistake in uidai for adhar card face trouble
डेमो
कैंप लगा निशक्तों का बनाएं प्रमाणपत्र 
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में सर्व शिक्षा से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत विकलांग बच्चों के विकलांग प्रमाणपत्र बनाने के लिये ब्लाक/जिला स्तर पर छह कैंप लगाए जाएं। इसमें सीएमओ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाएं, ताकि कैंपों के माध्यम से निशक्तों का शत प्रतिशत विकलांग प्रमाणपत्र जारी किया जा सके और सरकार से मिलने वाली पेंशन, सहायक उपकरण से लाभान्वित किया जा सके। बैठक में डीआईओएस डॉ, जितेंद्र सिंह  जिला सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed