{"_id":"66c8f58315b8900403072db3","slug":"if-mathematics-became-difficult-then-questions-from-gk-gs-and-hindi-gave-edge-etawa-news-c-216-1-etw1004-115144-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गणित ने उलझाया तो जीके, जीएस व हिंदी के प्रश्नों ने दिलाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गणित ने उलझाया तो जीके, जीएस व हिंदी के प्रश्नों ने दिलाई बढ़त
विज्ञापन
फोटो 22::इस्लामियां इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
फोटो 23::कृष्ण गोपाल।संवाद
फोटो 24::अमन चौहान। संवाद
फोटो 25::सत्यम । संवाद
फोटो 26::भूपेंद्र सिंह। संवाद
- पहले दिन की दोनों पालियों में 2513 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
- परीक्षा में शामिल हुए आगरा, फिरोजाबाद व मथुरा सहित कई जिलों के अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों के लिए 8064 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पहले दिन पहली पाली में 1289 व दूसरी पाली में 1224 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी संतुष्ट नजर आए।
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि जीके, जीएस व हिंदी के प्रश्नों को आसानी से हल किया। गणित के सवालों ने जरूर थोड़ा उलझाया। सुबह 10 बजे से उनका पेपर शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला। परीक्षा के केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीकठाक आया। न ज्यादा कठिन था और न ज्यादा सरल। इसलिए हल करने में कोई समस्या नहीं हुई।
परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सवाल दो अंक का रहा। इस तरह कुल 300 अंकों की परीक्षा रही। पेपर को चार सेक्शन में बांटा गया। इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता परीक्षण और मानसिक योग्यता/बुद्धिमत्ता/तर्क से संबंधित प्रश्न रहे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा प्रश्नपत्र
फोटो 23::कृष्ण गोपाल
1- मथुरा से परीक्षा देने आए कृष्ण गोपाल ने बताया कि बहुत अच्छा पेपर रहा। इसमें हिंदी, जीके, जीएस के प्रश्न सरल रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी कर रहा था।
फोटो 24::अमन चौहान
2- आगरा के अमन चौहान ने बताया कि पेपर में गणित के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया, बाकी सभी प्रश्न सामान्य रहे। 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे, 95 हल कर दिए हैं।
फोटो 25::सत्यम
3- फिरोजाबाद के अभ्यर्थी सत्यम ने कहा कि ट्रेन में भीड़भाड़ रही। लेकिन परीक्षा केंद्र ढूंढ़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पेपर में 12वीं तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न आए।
फोटो 26::भूपेंद्र सिंह
4-आगरा के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पेपर में हिंदी की रचनाएं आईं, जबकि सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के तमाम प्रश्न रहे। इसके अलावा विषम को चुनिए, सादृश्य पूरा कीजिए, शब्दयुग्म का अर्थ बताइए जैसे प्रश्न आए।