फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   if lockdown incresed refund of ticket come back in account

लॉकडाउन बढ़ा तो सीधे खाते में आ जाएगा टिकट रिफंड

Mon, 13 Apr 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
if lockdown incresed refund of ticket  come back in account
लॉकडाउन बढ़ने से अगर रेलवे ने ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाया तो ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रिसीप्ट) भरे ऐसे लोगों के खाते में सीधे टिकट की पूरी रकम वापस आ जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ाने पर निर्णय के बाद रेलवे ट्रेनों के संचालन को लेकर फैसला करेगा। अभी तक आईआरसीटीसी ने दो कारपोरेट ट्रेनों तेजस एक्सप्रेस और महाकाल एक्सप्रेस का निरस्तीकरण 30 अप्रैल तक बढ़ाया है। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों से दिल्ली से कानपुर और इंदौर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज या वाराणसी के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए थे, उनके खातों में टिकट की रकम वापस हो रही है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लोगों ने तेजस या महाकाल एक्सप्रेस में 15 अप्रैल से आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कराई थी, उनके खाते में टिकट की रकम वापस होने लगी है। अगर ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ेगा तो आईआरसीटीसी के एप, वेबसाइट से बुक टिकटों का फुल रिफंड खाते में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed