Kannauj: टिनशेड में दबकर मर गए होते तो दिला देते मुआवजा, मंत्री ने लेखपाल को लगाई फटकार, पढ़ें पूरा मामला
Kannauj News: लेखपाल की कार्यशैली से नायब तहसीलदार सतीश कुमार भी असहज हो गए थे और उसे फटकारते हुए अपनी कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी। वहीं, मंत्री असीम अरुण ने लेखपाल को बुलाकर फटकार लगाई और भाषाशैली में सुधार करने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के फरिकापुर ग्राम पंचायत के मजरा जगतपुर में बीते दिनों तेज हवा व बरसात में हुए नुकसान का शनिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने निरीक्षण किया। गांव में कच्चे गिरे मकान देखने के बाद बिजली की समस्या के बारे में भी जानकारी ली। किसानों से उनकी बर्बाद हुई फसल के बारे में पूछा तो सभी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अभद्रता करने की भी शिकायत की।
इस पर मंत्री ने लेखपाल को बुलाकर फटकार लगाई और भाषाशैली में सुधार करने के निर्देश दिए। ग्रामीण दिव्यांग लल्ला बाबू ने मंत्री को बताया कि जब उन्होंने लेखपाल से मुआवजे की मांग की तो लेखपाल रामाधार वर्मा ने उनसे कहा कि अगर वह टिनशेड में दबकर हादसे में मर गये होते तो मुआवजा दिला देते। इस पर राज्यमंत्री ने लेखपाल को जमकर फटकार लगाई।
लेखपाल की इस तरह की कार्यशैली से नायब तहसीलदार सतीश कुमार भी असहज हो गए और उसे फटकारते हुए अपनी कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी। ग्रामीण आमोद कुमार ने बताया कि पहले तो उन्होंने लेखपाल को फोन करके अपनी बर्बाद फसल की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया और फिर रिसीव नहीं किया।
मकानों व फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश
वहीं, ग्रामीण नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने लेखपाल को सड़क पर रोककर पास में ही बर्बाद फसल दिखाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी और गांव से बिना सर्वे किए चले गए। इस पर राज्य मंत्री का पारा चढ़ गया और तुरंत ही गांव में कच्चे गिरे हुए मकानों व फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिया।
फोन कर लाइनमैन संजू को हटाने की बात कही
लोगों ने बिजली विभाग के लाइनमैन द्वारा गांव में टूटे खंभे लगाने के बाद लाइन ठीक कराने के लिए 1600 रुपये लिए जाने की शिकायत की। इस पर आरएस कठेरिया ने एक्सईएन से फोन पर वार्ता करके लाइनमैन संजू को हटाने की बात कही। राज्य मंत्री के निरीक्षण के समय साथ में विधायक प्रतिनिधि विवेक पाठक, मंडल अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, मंडल मंत्री आदित्य नंदन, अनुपम बाजपेई, आकाश सिंह सहित जगतपुर के ग्रामीण मौजूद रहे।