फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If DM's attitude is strict then the officers arrived to survey the damage

डीएम के तेवर सख्त तो नुकसान का सर्वे करने पहुंचे अफसर

Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
If DM's attitude is strict then the officers arrived to survey the damage
गंगरौली गांव में ओलावृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे करते कृषि कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का सर्वे न करने पर डीएम ने सख्त तेवर दिखाए तो कृषि विभाग के अधिकारी हरकत में आए। सोमवार को अफसर व कर्मियों ने ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा शुरू कर दिया। डीएम ने जल्द ही सर्वे कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

तीन जनवरी को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से राजपुर, सिकंदरा व सरवनखेड़ा क्षेत्र के 41 से अधिक गांवों में चना, मसूर, मटर, आलू, गेहूं, सरसों सहित अन्य फसल बर्बाद हो गई है। सबसे अधिक नुकसान सरसों व चने की फसल को हुआ है। इसके बावजूद अफसरों ने राजस्व, कृषि व बीमा कंपनी की संयुक्त टीम बनाकर नुकसान का फौरी सर्वे कराने का दावा करते हुए खानापूरी कर दी थी, लेकिन नुकसान के तीन दिन बीतने के बाद भी अफसर व कर्मी तबाही का मंजर देखने गांवों में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला ने किसानों की परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने कृषि अधिकारियों को तलब किया। इसके बाद कृषि कर्मियों की टीमें फसल प्रभावित गांवों के लिए निकली। सोमवार को राजपुर क्षेत्र के गिरदौं, इंगबारा, दयानतपुर, मुरलीपुर, सरवनखेड़ा क्षेत्र के गंगरौली समेत अन्य गांवों में पहुंचे कर्मियों ने किसानों को मौके पर बुलाकर फसल नुकसान का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का सर्वे कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। कृषि अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
- जितेंद्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी)
----
- जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित कर कर्मियों की टीमें ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में भेजी जा रही हैं। फसल नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार कर ली जाएगी।
- विनोद कुमार यादव (उपकृषि निदेशक)
ओलावृष्टि से नुकसान के लिए 60 किसानों के व्यक्तिगत दावे
- बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए जिले के केवल 60 किसानों ने ही दावा किया है। सरसों, राई, गेहूं, आलू, मटर, चना समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान राजपुर, सिकंदरा व सरवनखेड़ा क्षेत्र के 41 से अधिक गांवों में फसलों को हुआ है। जिसके बाद जिले के 60 किसानों ने फसल नुकसान को लेकर व्यक्तिगत दावा किया है। उपकृषि निदेशक ने बताया कि अगर किसी ग्राम पंचायत में 50 फीसदी से अधिक क्षेत्रफल प्रभावित होगा तो वहां पर ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे किया जाएगा। इससे कम है तो खेत पर जाकर खतौनी के आधार पर व्यक्तिगत नुकसान का सर्वे किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed