फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If BJP wins, Kinderlal's record will be broken, if SP wins, it will be equal, Usha Verma has also been MP thri

UP: भाजपा जीती तो टूटेगा किंदरलाल का रिकॉर्ड, सपा जीती तो होगी बराबरी, ऊषा वर्मा भी रह चुकीं है तीन बार सांसद

Tue, 09 Apr 2024 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Apr 2024 08:43 AM IST
सार

Hardoi News: चुनाव में भाजपा जीते या सपा लेकिन किंदरलाल का एक रिकॉर्ड फिर भी कायम रहेगा। दरअसल, लगातार एक ही क्षेत्र से लोकसभा के तीन चुनाव जीतने का रिकार्ड किंदरलाल के नाम है। 1962, 1967 और 1971 के लोकसभा चुनावों में वह लगातार जीतकर संसद पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
If BJP wins, Kinderlal's record will be broken, if SP wins, it will be equal, Usha Verma has also been MP thri
किंदर लाल, जय प्रकाश और ऊषा वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के बाद हुए लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड के लिहाज से हरदोई लोकसभा क्षेत्र का चुनाव बेहद उम्दा है। अब भाजपा प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो लगभग 1985 में बना रिकार्ड तोड़ देंगे। अगर सपा प्रत्याशी ने चुनाव जीता तो भी वह 1985 में बने अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी उक्त रिकॉर्ड की बराबरी 2019 के चुनाव में जीतकर कर चुके हैं।

विज्ञापन

हरदोई लोकसभा क्षेत्र से दिग्गज नेता किंदरलाल चार बार लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे। वह वर्ष 1962, 1967, 1971 और 1985 में लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी 34 साल बाद भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2019 में दिल्ली पहुंचे जय प्रकाश ने की।

विज्ञापन

दरअसल, जय प्रकाश वर्ष 1991 और 1996 में भाजपा के टिकट पर और 1999 में भाजपा-लोकतांत्रिक कांग्रेस के गठबंधन से लोकतांत्रिक कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद वह वर्ष 2019 में फिर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे और सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को हराने में कामयाब रहे।

भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं जय प्रकाश
मतलब यह कि चार बार एक ही लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के किंदरलाल के रिकॉर्ड की बराबरी जय प्रकाश पिछले चुनाव में कर चुके हैं। जय प्रकाश फिर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। अगर वह जीत जाते हैं तो एक ही लोकसभा क्षेत्र (हरदोई) से पांच बार जीतने वाले नेता बन जाएंगे।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के रूप तीन बार जीत चुकी हैं ऊषा वर्मा
इसी तरह सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा भी किंदरलाल के रिकॉर्ड की बराबरी करने की जोर आजमाइश करेंगी। ऊषा वर्मा सपा प्रत्याशी के रूप में वर्ष 1998, 2004 और 2009 में लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। मतलब यह कि अगर इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदाता उनको दिल्ली पहुंचा देते हैं तो वह भी एक ही क्षेत्र से चार बार सांसद रहने के बाबू किंदरलाल और भाजपा नेता जय प्रकाश के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

बनेगा एक ही क्षेत्र से हारने का रिकॉर्ड
अगर वह इस बार भी चुनाव हार जाती हैं, तो लगातार तीन लोकसभा चुनाव एक ही क्षेत्र से हारने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएगा। हालांकि पिछले तीन चुनाव उन्होंने मजबूती से लड़े, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। वर्ष 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सांडी से भाजपा प्रत्याशी से हार गई थीं।

किंदरलाल की हैट्रिक का रिकॉर्ड रहेगा बरकरार
चुनाव में भाजपा जीते या सपा लेकिन किंदरलाल का एक रिकॉर्ड फिर भी कायम रहेगा। दरअसल, लगातार एक ही क्षेत्र से लोकसभा के तीन चुनाव जीतने का रिकार्ड किंदरलाल के नाम है। 1962, 1967 और 1971 के लोकसभा चुनावों में वह लगातार जीतकर संसद पहुंचे थे। जय प्रकाश अगर जीतते हैं, तो भी वह लगातार तीसरी बार एक ही क्षेत्र से सांसद नहीं होंगे। कुछ यही हाल ऊषा वर्मा के साथ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed