फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Idols missing in Radha-Krishna temple in Kanpur, illegal construction was going on, the mayor reached and stopped

Kanpur News: राधा-कृष्ण मंदिर से मूर्तियां गायब, कराया जा रहा था अवैध निर्माण, महापौर ने रुकवाया

Fri, 27 May 2022 12:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 May 2022 12:13 AM IST
सार

प्रदेश में भूमाफिया पर प्रशासन सख्त कार्रवाई के साथ शिकंजा कस रहा है, लेकिन कानपुर में उसके हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में भूमाफिया गोपाल टॉकीज के पास राधा-कृष्ण मंदिर से मूर्तियां गायब कर अवैध निर्माण करवा रहा था। महापौर ने पहुंचकर निर्माण रुकवाया और पुलिस को बुलाया। 

विज्ञापन
Idols missing in Radha-Krishna temple in Kanpur, illegal construction was going on, the mayor reached and stopped
मंदिर तोड़कर कराया जा रहा निर्माण रुकवाती महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने गुरुवार को पीरोड में राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर में हो रहा अवैध निर्माण रुकवाया। मंदिर से मूर्तियां भी हटा दी गईं थीं। उन्होंने तत्काल पुलिस बुलाकर काम न होने के निर्देश दिए। निर्माण की जांच और कार्रवाई के लिए केडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

बता दें कि पी रोड में गोपाल टॉकीज चौराहे के बगल में बने सैकड़ों साल पुराने राधा-कृष्ण के मंदिर में अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसायिक निर्माण हो रहा था। मौके पर पहुंचीं महापौर ने बताया कि निर्माणकर्ता ने न केवल पूरे मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया, बल्कि वहां रखी हुई सैकड़ों साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियों को भी हटा कर इधर-उधर कर दिया। 
विज्ञापन

निरीक्षण में महापौर ने पाया कि बेशकीमती जमीन पर स्थित मंदिर परिसर में तीन मंजिला इमारत बनाई जा रही है। उन्होंने तत्काल एसीपी सीसामऊ को बुलाकर निर्माण रुकवा दिया। महापौर ने निर्देश दिए कि जब तक मालिकाना हक का निस्तारण न हो जाएगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। महापौर के अनुसार शहर में प्राचीन मंदिर पर कब्जे की यह पहली घटना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेकनगंज, चमनगंज और यतीमखाना इलाके में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिन पर भूमाफिया, व्यापारियों ने न केवल कब्जा कर लिया है बल्कि वहां पर बिरयानी की दुकानें भी खोल ली हैं। नगर निगम अभियान चलाकर सभी प्राचीन मंदिरों को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed