फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Identification of the young man who was murdered and thrown away, police is searching for the killers

Kanpur News: हत्या कर फेंके गए युवक की शिनाख्त, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

Mon, 18 Dec 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Identification of the young man who was murdered and thrown away, police is searching for the killers
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त डेरापुर थाना क्षेत्र के अंगदपुर-बीबापुर निवासी शिनाख्त बेटे अनुज शर्मा (30) के रूप में की। पोस्टमार्टम पर पहुंचे पिता व भाई ने अनुज की हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही। मृतक 15 दिसंबर की शाम घर से नबीपुर के लिए निकला था। यहीं पर वह किराए के मकान में रह कर एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस घटना में कई बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। अंगदपुर-बीबापुर निवासी बनाजी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नबीपुर की एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार की सुबह वह गांव आया था। यहां से वह शाम छह बजे के करीब वापस नबीपुर जाने की बात कह घर से निकला था। वहीं मृतक के बड़े भाई सुशील शर्मा ने बताया कि अक्सर अनुज गांव आता था, दिन में रुकने के बाद शाम को वापस चला जाता था। 15 दिसंबर की शाम 6:30 बजे उससे बात हुई थी, उसने मुंगीसपुर तक पहुंचने की बात कही। इसके बाद शाम 7:30 बजे जब उसे फोन किया गया तो फोन बंद आने लगा। दूसरे दिन अनुज की पत्नी अर्चना ने किराएदार के फोन से बात कर उसके घर न पहुंचने की जानकारी दी तो रिश्तेदारी में खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच आलमचंद्रपुर के पास शव मिलने की जानकारी मिली। भाई ने यह भी बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है, आखिर ऐसा क्यों हुआ। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। उसके मोबाइल की डिटेल भी निकाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
मुंगीसपुर से साथ निकले थे दो लोग
अनुज शर्मा का शव मिलने के बाद लोगों में तरह - तरह की चर्चा है। परिवार व अनुज के जानने वालों ने पुलिस को जानकारी दी है कि 15 दिसंबर की शाम 7 बजे के करीब अनुज मुंगीसापुर में था। उसके साथ दो लोग और भी थे। पुलिस अब उन दो लोगों की तलाश में हैं जिसके साथ मृतक को देखा गया। मुंगीसापुर से नबीपुर जाने के लिए अकबरपुर से माती होते हुए सीधा रास्ता है। लोगों में चर्चा है कि अनुज आलमचंद्रपुुर कैसे पहुंचा। परिजनों ने आशंका जताई है कि जो लोग अनुज के साथ थे वही उसे लेकर गए होंगे।
विज्ञापन

----
यह था मामला...
शनिवार सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर के पास बंबे के किनारे अनुज का शव मिला था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को उसके गले में मफलर कसा हुआ मिला था। काफी छानबीन व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। इधर उसके पास से एक पॉलिथीन मिली थी, जिसमें चने का साग व लौकी थी। इससे यह साफ हो गया था कि मृतक आसपास का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed