फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ice cream vendor killed, two injured in bike collision

Kanpur News: बाइकों की भिड़ंत में आइसक्रीम विक्रेता की मौत, दो घायल

Sat, 17 Oct 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ice cream vendor killed, two injured in bike collision
रूरा। अकबरपुर-रूरा मार्ग पर मुक्तापुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

रूरा के बजरंग नगर निवासी महेश चौरसिया ने बताया कि बेटा सुरेंद्र चौरसिया (40) फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता था। बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे आइसक्रीम बेचने के बाद बेटा बाइक से घर लौट रहा था। मुक्तापुर गांव के पास बेटे की बाइक सामने से आ रहे मंगलपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी बाइक सवार कृष्ण मुरारी, उनके साथी कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती निवासी रवींद्र कुमार की बाइक से टकरा गई। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने के साथ शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed