{"_id":"585b6b574f1c1b1864e3b465","slug":"ias-sing-a-song-in-gathering-at-khaadi-mahotsav-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS अधिकारी ने बॉलीवुड के नगमे सुनाकर लूट की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS अधिकारी ने बॉलीवुड के नगमे सुनाकर लूट की महफिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में लगे खादी महोत्सव की शाम आईएएस डॉ. हरिओम ने अपने सुरों से सजाई
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आईएएस अफसर होकर अपने व्यस्त जीवन से कुछ अलग कर पाना बेहद मुश्किल भरा काम है लेकिन हमारे सामने एक नाम ऐसा है जिसने इस व्यस्त जीवन को जीते हुए आज बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है।
विज्ञापन
यू ट्यूब पर धूम मचा रहा “कैसी हैं मजबूरियां'' गीत
आईएएस डॉ.हरिओम (फाइल फोटो)
यहां बात हो रही डॉ. हरिओंम की। कानपुर के काकादेव में लगे खादी महोत्सव की शाम बुधवार को इसी आईएएस अफसर ने अपने सुरों से बेहद खूबसूरत अंदाज़ में सजाई। उनके सुरों ने महफ़िल में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने सिकंदर हूं मगर हारा हुआ हूं... सुनकर लोगों का दिल जीत लिया।
इसके बाद बारी थी इन दिनों यू ट्यूब पर धूम मचाने वाले गाने “कैसी हैं मजबूरियां'' की.. हरिओम ने अपने शायराना अंदाज में जब इस गाने की शुरुआत की तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों से हर किसी को झूमने को मजबूर कर दिया।
इसके बाद बारी थी इन दिनों यू ट्यूब पर धूम मचाने वाले गाने “कैसी हैं मजबूरियां'' की.. हरिओम ने अपने शायराना अंदाज में जब इस गाने की शुरुआत की तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों से हर किसी को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीत-गजल के कई एलबम भी इनके नाम
आईएएस डॉ.हरिओम (फाइल फोटो)
डॉ. हरिओम की छवि यूपी के ईमानदार आईएएस अफसर के रूप में है। वे कलाकार भी हैं। गीत-गजल के कई एलबम भी उनके जारी हो चुके हैं। हमेशा शांत रहने वाले शख्स हैं। ऐसे में लोग ट्रांसपर विवाद में उन पर हुए हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।