फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I risk life said teacher to dm frrukhabad

डीएम साहिबा! मुझे जान का खतरा है, वो कहते हैं सरकार का विरोध क्यों नहीं किया

Thu, 24 Jan 2019 07:20 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
I risk life said teacher to dm frrukhabad
डेमो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव खुटिया के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ने शिक्षक नेता समेत पांच शिक्षकों से खुद की जान को खतरा बताया है। उन्होंने शिक्षक नेता समेत पांच के खिलाफ डीएम को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत जिले से पलायन कर जाएगा।  
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय खुटिया के प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने डीएम से की शिकायत में कहा कि 21 जनवरी को विद्यालय की छुट्टी कर वह शाम करीब पौने पांच बजे निजी कार्य से बीएसए कार्यालय गया था। वहां एक शिक्षक नेता चार अन्य शिक्षक समर्थकों के साथ उनको मिला। शिक्षक नेता सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन में शामिल न होने का उलाहना देने लगे। 
विज्ञापन

विरोधी प्रदर्शन में शामिल न होने की बात कही तो सभी नाराज हो गए

उसने सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल न होने की बात कही तो सभी नाराज हो गए और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में शिक्षक नेता और उनके साथियों ने उसकी घड़ी, बैग और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे। कुछ शिक्षकों ने बीच बचाव कर उसको बचाया। तब शिक्षक नेता और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। यही स्थिति रही तो वह परिवार समेत जिले से पलायन करने को मजबूर होगा।

 

पीड़ित प्रधानाध्यापक ने शिक्षक नेता और उसके चार अन्य शिक्षक साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने बेसिक शिक्षा प्रमुख सचिव, शिक्षा निदेशक बेसिक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर और बीएसए को भी शिकायत पत्र भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed