{"_id":"69b86ea031b9a5274802aabd","slug":"i-received-a-booking-message-but-the-cylinder-will-be-delivered-after-a-week-kanpur-news-c-362-1-ka11006-143515-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुकिंग का मैसेज आया पर सिलिंडर मिलेगा एक हफ्ता बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुकिंग का मैसेज आया पर सिलिंडर मिलेगा एक हफ्ता बाद
विज्ञापन
कानपुर। रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ लोग तो घर में सिलिंडर की डिलिवरी न किए जाने की शिकायत भी कर रहे हैं। बुकिंग तो हो रही है और मैसेज भी आ रहे हैं लेकिन सिलिंडर एक हफ्ते बाद मिल रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के यहां तो 10 दिन से सिलिंडर नहीं है। सोमवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन देखी गई।
पिछले शनिवार को बुकिंग की थी पर 40 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। चूल्हा बनाकर लकड़ी से खाना पकाना पड़ रहा है। - शमा परवीन, सकेरा इस्टेट, अनवरगंज
एक सप्ताह पहले सिलिंडर बुक किया। मैसेज भी आ गया लेकिन अभी तक मिला नहीं है। अंगीठी पर खाना पकाया जा रहा है। - अंकित सोनकर, कर्नलगंज
पिछले महीने 18 फरवरी को सिलिंडर मिला था। अब बुकिंग ही नहीं हो रही है। इस वजह से नमकीन कारखाना बंद करना पड़ा है। - सुबोध तिवारी, संगीत टाकीज
तीन दिन पहले पर्ची कटी थी लेकिन लाजपतनगर स्थित गोदाम में सिलिंडर नहीं मिला। बहन बिठूर से सिलिंडर भराकर लाई। - मुन्ना अंसारी, नसीमाबाद, दर्शनपुरवा
इंडक्शन बिके तो बिजली की खपत भी बढ़ी
गैस किल्लत के बीच इंडक्शन की मांग बढ़ने से बिजली की खपत भी बढ़ी है। केस्को के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 14 मार्च को बिजली की खपत 398 मेगावाट थी जो इस साल 14 मार्च को 516 मेगावाट हो गई। गैस की किल्लत शुरू होने के बाद से अचानक इंडक्शन की मांग बढ़ी है। बाजार से इंडक्शन गायब हो गए हैं। दुकानदार एडवांस बुकिंग कर आपूर्ति दे रहे हैं।