{"_id":"6a208d9897205c3b260ba65e","slug":"hyena-attacks-farmer-plucking-roses-villagers-panic-kanpur-news-c-12-1-knp1097-1546034-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुलाब तोड़ रहे किसान पर लकड़बग्घे का हमला, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुलाब तोड़ रहे किसान पर लकड़बग्घे का हमला, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के बैजाखेड़ा गांव में बुधवार सुबह पांच बजे एक लकड़बग्घे ने किसान पर हमला कर दिया। हमले में फूल तोड़ रहे 55 वर्षीय सुरेंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजन के अनुसार सुरेंद्र पासवान परिवार के साथ खेत में गुलाब के फूल तोड़ने गए थे। उसी दौरान पीछे से आए लकड़बग्घे ने उन पर हमला कर दिया। परिवार और आसपास के किसानों ने उन्हें बचाया और पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से गांव और आसपास के इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि लकड़बग्घा मकई के खेत में घुस गया है। वन विभाग की टीम ने पैरों के निशान के आधार पर लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। भूपेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रोन से निगरानी और कॉम्बिंग की जा रही है।
एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बैजाखेड़ा गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परिवार को आर्थिक सहायता संबंधी जानकारी दी है। क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए। वन विभाग के अधिकारियों को वन्यजीव को जल्द पकड़ने के लिए गांव में कैंप करने के लिए कहा गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।