{"_id":"691382ec03e96d1d390150ce","slug":"husband-who-left-his-wife-died-on-the-road-etawa-news-c-216-1-etw1002-133309-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी को मायके छोड़ने गए पति की सड़क हादसे मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी को मायके छोड़ने गए पति की सड़क हादसे मौत
विज्ञापन
भरथना। ग्राम कर्वा खुर्द का युवक नौ नवंबर को पत्नी को एमपी के भिंड में बाइक से छोड़ने गया था। वहां से घर लौटते समय किसी वाहन ने उसके कट मार दिया। इससे वह ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कस्बा क्षेत्र के ग्राम कर्वा खुर्द निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि उसका भतीजा प्रशांत तिवारी (24) नौ नवंबर पत्नी शिखा को मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मायके में छोड़ने गया था। लौटते समय करीब सवा सात बजे भरथना क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर ग्राम सीहपुर के पास अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। इससे वह पीछे से आगे ट्रैक्टर से टकरा गया। इसमें वह भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रशांत को आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 नवंबर की शाम को उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाने के दौरान घायल प्रशांत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, दूसरी ओर आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आढ़ती गंगा नारायण तिवारी के पौत्र प्रशांत की असमय मौत से आढ़ती परिवार सदमे में रहा है। इस कारण मंगलवार को पूरे दिन कृषि उत्पादन मंडी समिति में तौल बंद रही। इस मौके पर आढ़ती होम सिंह यादव, देवेंद्र यादव, नवरत्न सिंह, असित यादव, गुडडू दीक्षित, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।