फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband throws wife out of house for talking to other women In Banda

'रात में पति दूसरी महिलाओं को देते हैं वक्त': एतराज करने पर पत्नी को पीटा, फिर भी नहीं भरा जी तो घर से निकाला

Wed, 06 Sep 2023 10:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Sep 2023 10:33 PM IST
सार

सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Husband throws wife out of house for talking to other women In Banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में महिला ने थाने में जाकर कहा कि पति रात में किसी महिला से अश्लील बातें करते हैं। एतराज जताया तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग की। महिला ने क्षुब्ध होकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी बिन्नो ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात मई 2017 में महोबा के मवई खुर्द निवासी अमर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति व अन्य ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। न देने पर पति शराब के नशे में दूसरी महिलाओं से रात-रात भर अश्लील बातें करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। महिला की तहरीर पर पति अमर सिंह समेत सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed