फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband takes away body of wife who hanged herself at lover's house

Kanpur News: प्रेमी के घर फंदा लगाने वाली पत्नी का शव ले गया पति

Wed, 17 Apr 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Husband takes away body of wife who hanged herself at lover's house
कानपुर देहात। देवराहट थाना जल्लापुर में एक युवक के घर आकर फंदा लगाने वाली महिला का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पति व परिवार के लोग शव लेकर चले गए। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के ठाकुर प्रसाद के पुरवा निवासी प्रियंका (35) पुत्री किशन पाल ने मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब देवराहट थाना क्षेत्र के जल्लापुर निवासी अशर्फीलाल के घर पर छत की खूंटी से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। अशर्फीलाल ने घटना की जानकारी देवराहट पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर मृतका के मायके जानकारी दी। गुरुवार को पति सोनू निवासी आटी थाना डीह रायबरेली परिवार के लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। सोनू ने बताया कि उसकी शादी प्रियंका से करीब 12 साल पहले हुए थी। तीन साल पहले दोनों अलग हो गए थे। पत्नी प्रियंका नोएडा में रहकर सिलाई का काम करती थी। उसके एक बेटा अक्षत सिंह (10) है, जो उसके साथ रहता है। बताया कि देवराहट के एक युवक के संपर्क में पत्नी थी। उसे पता चला कि दो दिन पहले वह देवराहट पहुंच गई थी। इसके बाद उसने ऐसा कदम किस बात पर उठाया पति जानकारी नहीं दे सका। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद पति शव लेकर चला गया। थानाध्यक्ष देवराहट मोनू शाक्य ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रियंका का नोएडा में रहने के दौरान जल्लापुर के युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। उसे पता चला कि युवक दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। इसी पर वह यहां आकर ऐसा कदम उठाया है। पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed