फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband swallows poisonous substance after wife commits suicide, critical

Kanpur News: पत्नी के आत्महत्या के बाद पति ने भी निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर

Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Husband swallows poisonous substance after wife commits suicide, critical
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर डिलवल में रविवार सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी जान चली गई। घटना के कुछ देर बाद मृतका के पति ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन ने उसे हैलट कानपुर में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

खानपुर डिलवल निवासी महेंद्र कुमार ने अपने ही गांव निवासी भूरी देवी के साथ सात साल पहले शादी की थी। उनका एक तीन वर्षीय बेटा शिवा भी है। परिवार के छोटे लाल ने बताया कि दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को भूरी देवी छत से गिर गई थीं। इससे उनकी कमर व कूल्हे में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उनका कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। वहां से दो दिन पहले परिजन उन्हें घर लेकर लौटे थे। भूरी अभी भी पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हुई थी। रविवार को भूरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर घर के बाहर काम कर रहे पति महेंद्र ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां डॉ. दिलीप सक्सेना ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे हैलट कानपुर ले गए हैं। भूरी की मौत पर ससुर सुरजन, सास कमलेश कुमारी व परिजन रोने लगे। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed