फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband protested, wife killed herself along with her lover

Kanpur News: पति करता था विरोध, पत्नी ने प्रेमी संग उतारा मौत के घाट

Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Husband protested, wife killed herself along with her lover
शिवली। थानाक्षेत्र के मैथा में मारपीट में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी समेत दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी ने अवैध संबंध में बाधा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर मारपीट कर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के हथिका निवासी मंजुल उर्फ विनीत (45) की मैथा के मकान में मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। वह गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले बेटी मानसी, बेटे मानस का स्कूल में प्रवेश कराने के लिए छुट्टी लेकर आया था। मंजुल की मौत पर मां कमला देवी ने बहू नेहा व उसके प्रेमी पर बेटे की मारपीट कर हत्या किए जाने के आरोप लगाए थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। इस पर रात में पुलिस ने मां कमला देवी की तहरीर पर पत्नी नेहा, उसके प्रेमी उमाकांश शुक्ला निवासी मनोह थाना चौबेपुर कानपुर नगर व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। मृतका की मां ने आरोप लगाए कि बहू के उमाकांत से संबंध है। इस पर बेटा मंजुल हमेशा विरोध करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इस बात की खुन्नस खाकर नेहा और उमाकांत ने मंजुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। उमाकांत ने नेहा और अपने दो साथियों के साथ मिलकर मंजुल की मारपीट कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि पति की हत्या में नामजद दीपा उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-----
नए कानून के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट
शिवली कोतवाली में नए कानून के तहत मंजुल की हत्या के मामले में पहली रिपोर्ट बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत दर्ज की गई। एक जुलाई के पूर्व तक पुराने कानून के तहत मामले दर्ज हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पत्नी ने अपने हाथों उजाड़ लिया सुहाग
मंजुल की मौत के बाद अस्पताल में नेहा रोती बिलखती रही। बच्चे मानस व मानसी भी पिता के शव से लिपट कर बिलखते रहे। मां कमला देवी बदहवास रही। रोते बिलखते मां बार- बार कह रही थी बहू ने अपने हाथों से अपना सुहाग उजाड़ लिया। अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed