फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband performed shraddha of his first wife alive after marrying second time

UP: दूसरी शादी कर पहली पत्नी का जीते जी पति ने किया श्राद्ध, सोशल मीडिया पर लिखा-भगवान उनकी आत्मा को शांति दें

Thu, 24 Oct 2024 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2024 11:31 PM IST
सार

कन्नौज जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति ने पहली पत्नी को मृत दिखा दूसरी शादी रचा ली। यहीं नहीं पहली पत्नी के जीते जी पति ने उसका श्राद्ध भी कर डाला।

विज्ञापन
Husband performed shraddha of his first wife alive after marrying second time
पति ने जीते जी किया पत्नी का श्राद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी झगड़ कर अपने मायके जाकर रहने लगी, तो पति ने पहली पत्नी को मृत दिखा दूसरी शादी रचा ली। पहली पत्नी के जीते जी पति ने उसका श्राद्ध कर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा दिया और सोशल मीडिया पोस्ट करते समय पति ने 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दे' का कैप्शन लिखकर पोस्ट कर दिया। इस पर पत्नी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में पूजा कटियार निवासी ग्राम दबौली थाना गोविंदनगर कानपुर ने बताया कि मार्च 2019 को उसकी शादी पवन पटेल पुत्र सोने लाल कनौजिया निवासी ग्राम भवानी सराय, माधौनगर तालग्राम के साथ हुई थी। पति ने पहली पत्नी से छुपकर चुपके से 2023 में दूसरी शादी रचा ली। जिसके बाद पत्नी को वह लगातार परेशान करने लगा। पत्नी ने परेशान होकर तलाक का मुकदमा कोर्ट में डाला, जिसका न्यायालय में मामला विचाराधीन है। महिला ने अपने पति पर दोनों बच्चों का अपहरण करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसके दोनों बेटे स्कूल से नहीं लौटे। वह पूछताछ करने स्कूल पहुंची तो पता चला कि उनका पति पवन ही दोनों बच्चों को स्कूल से ले गया है। घबराई पूजा जब ससुराल पहुंची तो उसे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। महिला के होश तब उड़े जब उसने देखा कि पवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स लगाते हुए उसका जीते जी श्राद्ध करते हुए मृत घोषित कर दिया। स्टेटस में पूजा की एक फोटो पर हार चढ़ा हुआ है और सामने अगरबत्ती भी जल रही है। वहीं, दूसरी फोटो में पति पवन ने कैप्शन डाला है भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

पता चला कि पवन ने दूसरी शादी भी कर ली है। पूजा ने बताया कि उसका अभी तक पवन से तलाक नहीं हुआ है। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पति पवन पर बेटों का अपहरण का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि अगर उसके बेटों के साथ कुछ गलत होता है तो इसके लिए पति पवन ही जिम्मेदार होगा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed