फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband of jila panchayat members declared land mafiya

जिला पंचायत सदस्य भूमाफिया घोषित

Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
husband of jila panchayat members declared land mafiya
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत सदस्य के पति को सोमवार देर रात जिलाधिकारी ने भूमाफिया घोषित किया है।
विज्ञापन

ईसेपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह राठौर को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने भूमाफिया घोषित किया है। एसडीएम सदर अनिल कुमार को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में पता चला कि आदित्य ने 10 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये की ट्रस्ट की भूमि राजस्व अधिकारियों की

मिलीभगत से अपने नाम करा ली। इसके अलावा एडीएम को निर्देशित किया गया है कि प्रकरण में 1 जून 2016 को तैनात रहे उपजिलाधिकारी सदर की संलिप्तता पाई गई है। उन्हें चिह्नित कर उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखा जाए। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर से प्रकरण में संलिप्त अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को 10 दिन में चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि आदित्य की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पूनम सिंह राठौर सपा प्रत्याशी डा. सुबोध यादव की पत्नी रश्मि यादव की प्रस्तावक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed