{"_id":"69d7e8b5d0ee925ae2049ede","slug":"husband-of-elderly-caregiver-victim-of-petty-theft-passes-away-accused-woman-sent-to-jail-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: टप्पेबाजी की शिकार वृद्ध तीमारदार के पति की मौत, आरोपी महिला गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: टप्पेबाजी की शिकार वृद्ध तीमारदार के पति की मौत, आरोपी महिला गई जेल
Thu, 09 Apr 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:45 PM IST
सार
छह अप्रैल को कार्डियोलॉजी में पीड़िता ने पति को भर्ती कराया था। बुधवार को पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्डियोलॉजी में टप्पेबाजी की शिकार हुई फतेहपुर की वृद्ध तीमारदार के बीमार पति की बुधवार को मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने वाली उन्नाव की शातिर महिला को 300 से अधिक कैमरों की मदद से गिरफ्तार कर माल बरामद करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला पूर्व में इस तरह की टप्पेबाजी की घटनाओं में गिरफ्तार कर जेल भेजी जा चुकी है।
फतेहपुर के थरियांव फैजुल्लापुर निवासी जगदेई ने रविवार को पति शिव मोहन को कार्डियोलाजी में भर्ती कराया था। सोमवार को कार्डियोलॉजी में जगदेई को एक महिला मिली जिसने मुफ्त इलाज और रुपये दिलाने का झांसा दिया। आरोपी महिला जगदेई को लेकर जेके कैंसर अस्पताल की ओर गई और कहाकि जेवर उतार दो वरना मदद नहीं मिलेगी। इस पर आरोपी महिला ने जगदेई से मंगलसूत्र, टप्स और पायलें समेत तीन लाख के जेवरात उतरवाकर फरार हो गई। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करते पुलिस ने जांच शुरू की। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने सीसी कैमरों की मदद से आरोपी महिला को हैलट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम उन्नाव के शुक्लागंज पोनीरोड निवासी मजदूर सुनील उर्फ राजन की पत्नी अनीता उर्फ गुड्डी है। डीसीपी ने बताया कि महिला इससे पूर्व में भी टप्पेबाजी में पकड़ी जा चुकी है। महिला के साथ घटना में और कोई सदस्य है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।