{"_id":"5fff39f18ebc3e32914559bd","slug":"husband-killed-wife-kanpur-news-knp6057989141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या ..
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी उमरैन के गांव कुचैला में बुधवार शाम मायके में रह रही पत्नी की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। सास पर भी युवक ने फायर कर दिया। इसमें वह घायल हो गई। फरार युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के गोबरिया निवासी सौरभ यादव की शादी तीन साल पहले उमरैन के गांव कुचैला में हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण तीन माह से उसकी पत्नी मोहनी (28) मायके में रह रही थी। बुधवार को सौरभ ससुराल पहुंचा। इसके बाद विवाद हो गया। सौरभ ने घर में चारपाई पर लेटी पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली मोहनी के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आई मोहनी की मां शारदा देवी पर भी सौरभ ने फायर कर दिया।
गोली शारदा के सीने में लगी। इससे शारदा फर्श पर गिर गईं। गोली मारने के बाद सौरभ मौके से भाग गया। परिजन तत्काल घायल शारदा को इलाज के लिए इटावा ले गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। एरवाकटरा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने पुलिस टीम के साथ सौरभ की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने भी जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस कारण वह मायके में थी।