{"_id":"66c19193df5485f2cc0ec44d","slug":"husband-killed-his-wife-by-beating-her-with-sticks-body-sent-for-postmortem-accused-arrested-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai: पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 18 Aug 2024 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:46 AM IST
सार
Orai News: रामपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई में युवक ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बच्चों की चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने महिला का रक्तरंजित शव पड़ा देखा, तो खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। सीओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी कैलाश कुमार जयपुर में रहकर पानी पुरी बेचने का काम करता है। सावन के त्यौहार को लेकर वह पत्नी रोशनी (30) बच्चों के साथ गांव आया था। कुछ दिन पहले पत्नी रोशनी बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी, जिस पर कैलाश शुक्रवार की शाम अपनी ससुराल गया और शनिवार को पत्नी को लेकर घर वापस आ गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह आपसी कहासुनी के बाद उसने पत्नी पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने शोर मचाया तो पहुंचे लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा तो खलबली मच गई। सूचना पर रामपुर थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवराम सिंह का कहना है कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन