फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband hanged himself after quarreling with his wife, two nooses broke, third time he died

Kanpur News: पत्नी से झगड़कर लटके पति के दो फंदे टूटे, तीसरी बार में गई जान

Tue, 18 Nov 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Husband hanged himself after quarreling with his wife, two nooses broke, third time he died
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के विराटनगर में रविवार शाम देरी से खाना बनाने को लेकर पत्नी से झगड़ने के बाद पति ने फंदा लगा लिया। दो बार फंदा टूटने से वह जमीन पर गिरा फिर तीसरी बार में लगाए गए फंदे से उसकी जान चली गई। यह सब उसके बच्चे खिड़की से झांक कर देखते रहे और पापा ऐसा न करो...कहकर चीखते-चिल्लाते रहे।
विज्ञापन

मूलरूप से बांदा के थाना जसपुरा के ग्राम मवई घाट निवासी अशोक सिंह (41) कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। वह दो महीने पहले पत्नी विश्वमोहिनी, दो बेटे नौ वर्षीय नमन और छह वर्षीय अंश के साथ किराये के कमरे में रहने आए थे। चाचा विनोद सिंह ने बताया कि अशोक इन दिनों किदवईनगर स्थित एक साइट पर काम कर रहे थे। रविवार शाम अशोक घर पहुंचे तो पत्नी गेहूं सुखा रही थी। खाना देरी से बनने को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

गुस्से में अशोक कमरे में गए और दोनों बच्चों को हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। बच्चे दरवाजा पीटते रहे लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। चाचा के अनुसार तभी बच्चों ने धक्का देकर खिड़की खोल ली। अशोक बेड पर चढ़कर रस्सी से फंदा लगाते दिखे। पहली और दूसरी बार में फंदा टूट गया। अशोक जमीन पर गिरे। चाचा के अनुसार बच्चों के शोर मचाने पर भी अशोक की पत्नी काम ही करती रही। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते बच्चों के सामने अशोक ने तीसरी बार में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुदकुशी की है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed