फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband had doubt on wife relationship

पति काे हुआ पत्नी के अवैध संबंध होने का शक तो किया ऐसा हश्र, घर में घुसी पुलिस रह गई दंग

Wed, 20 Feb 2019 09:05 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Feb 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
husband had doubt on wife relationship
डेमो
उन्नाव अचलगंज के बलाई गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दंपति को निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां युवक की मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के बलाई गांव निवासी में मछरीलाल (38) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात मजदूरी कर मछरीलाल घर पहुंचा तो उसका पत्नी सीता देवी से विवाद हो गया। देररात तक दंपति में विवाद होता रहा। सोमवार भोर पहर लगभग चार बजे मछरीलाल ने सीता पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

 

शोरगुल सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी

सिर व चेहरे में गंभीर वार होने से वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद मछरीलाल खुद को कमरे में बंद कर लिया। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ दंपति को घर से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मछरीलाल के जहर निगलने की पुष्टि की।

लगभग 10 मिनट बाद मछरीलाल की मौत हो गई जबकि सीता को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की सास सावित्री ने घटना की तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि अवैध संबंध के शक में पति ने उसकी बेटी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

 

दूसरे युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था

पति की पिटाई से घायल हुई सीता देवी की मां सावित्री ने बताया कि मछरीलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। एक माह पूर्व वह गांव लौटकर मजदूरी करने लगा। बताया कि मछरीलाल अपनी पत्नी सीता पर अक्सर दूसरे युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था। इसी बात पर उसे आए दिन पीटता भी था। 

मृतक के दो बेटे शिवम (7) व अंशू (5) हैं। पुलिस को शिवम ने बताया कि जिस वक्त पिता ने मां से मारपीट की उस समय वह सो रहा था। शोर सुन जब उसकी नींद खुली तब उसने देखा कि पिता कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर रहा है। पिता का रौद्र रूप देख वह सहम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed