{"_id":"5e58c6118ebc3ef3c814557e","slug":"husband-got-jailed-for-murdering-newlywed-wife-father-in-law-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या में पति को जेल, सास-ससुर से पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या में पति को जेल, सास-ससुर से पुलिस ने की पूछताछ
Fri, 28 Feb 2020 02:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नर्वल के हथेरुआ गांव में शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को उसके पति को जेल भेज दिया गया। सास-ससुर समेत अन्य आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी के दयालखेड़ा निवासी चंद्रपाल की बेटी मानवी उर्फ राजदुलारी(21) की शादी 14 फरवरी को नर्वल के हथेरुआ गांव निवासी किसान हरपाल के बेटे लवकुश कोरी से हुई थी।
22 फरवरी को ससुराल में मानवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मानवी की मां चंद्रकली ने दामाद लवकुश समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि ससुरालवाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मांग न पूरी होने पर मानवी को मौत के घाट उतारा गया। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि लवकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।