फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband gets wife married to lover

अनोखा विवाह: पत्नी बोली हम दिल दे चुके सनम, तो पति ने पत्नी की करा दी प्रेमी से शादी

Fri, 29 Oct 2021 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Oct 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Husband gets wife married to lover
कोमल और पिंटू वर माला पहने हुए - फोटो : amar ujala
कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी की खुशी के लिए उसके प्रेमी से शादी करा दी। छह माह पहले ही दंपती का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन होने लगी थी। मामला जब आशा ज्योति केंद्र और पुलिस तक पहुंचा तो पति की सहमति से प्रेमी और महिला की शादी करा दी गई।
विज्ञापन


आशा ज्योति केंद्र की चौकी प्रभारी निधि ने बताया कि पंकज शर्मा का विवाह भौंती प्रतापपुर निवासी कोमल से हुआ था। अनबन होने पर पति ने पत्नी से कारण पूछा तो उसने अपने प्रेम संबंध सचेंडी मुरलीपुर निवासी पिंटू से होना बताया।
विज्ञापन


कहा कि परिजनों ने जबरन शादी करवा दी थी।  22 अक्तूबर को कोमल ने आशा ज्योति केंद्र में घरवालों से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी। इसपर पति, प्रेमी और महिला के घरवालों के बीच पंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहमति के बाद पिंटू और कोमल का विवाह केंद्र में ही करवा दिया गया। वहीं इस संबंध में पंकज ने कहा कि रोज-रोज के विवाद से अच्छा था कि पत्नी प्रेमी के साथ ही चली जाए। अगर ऐसा नहीं करता तो पूरा परिवार तनाव में रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed