फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband gets life imprisonment for killing wife

Kanpur News: पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास

Thu, 30 Oct 2025 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Husband gets life imprisonment for killing wife
कानपुर देहात। रसूलाबाद के वार्ड नंबर तीन रहीमनगर मोहल्ले में वर्ष 2019 में पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर हत्या की थी। इस मामले में बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई एडीजे चार की अदालत में चल रही थी। बुधवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए गवाह व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे के रहीमनगर निवासी आदर्श ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पिता चंद्रशेखर ने 12 जून 2019 को घर में हुए आपसी विवाद के दौरान मां सरला देवी पर फावड़ा से हमलाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही उसके खिलाफ सात सितंबर 2019 को आरोप पत्र अदालत में पेश किए थे।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एडीजे संख्या-चार की अदालत में चल रही थी। बुधवार को अदालत ने वादी व गवाहों के बयानों, पुलिस की विवेचना व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी चंद्रशेखर को दोषी ठहराया। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा का आदेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed