फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband cut wifes throat with an ax in domestic dispute, twins kept crying in front of her

बेरहम पति: कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा, सामने ही रोते रहे जुड़वा बच्चे, हैरान कर देगी ये वारदात

Wed, 31 May 2023 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 May 2023 12:26 PM IST
सार

Mahoba Crime: श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक पति ने घरेलू विवाद में सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। सुबह छह बजे छत पर सोते समय हत्या कर पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
husband cut wifes throat with an ax in domestic dispute, twins kept crying in front of her
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव में घरेलू विवाद में पति ने सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर अपर एसपी, सीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल की जांच की है।

विज्ञापन

साथ ही, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। मां की मौत के बाद दो जुड़वा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार, ज्योरइया गांव निवासी कमलेश कुमार कुशवाहा मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी आठ साल पहले थाना कबरई निवासी अनीता (27) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

एसके दो जुड़वा बच्चे रोहित और अंकित हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अनीता के मायके में सोमवार को शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए पति, पत्नी और बच्चे गए थे। मंगलवार को सभी लोग वापस घर लौट आए थे। शाम को पति-पत्नी के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से किए थे कई प्रहार
इसके बाद सभी लोग छत पर सो गए। बुधवार की सुबह करीब छह बजे पति कमलेश ने सोते समय पत्नी अनीता के गले में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से अनीता की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर अपर एसपी सत्यम, सीओ चरखारी उमेशचंद्र और थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता पहुंचे।

हादसे के बाद हो गया था मंदबुद्धि
थानाध्यक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद था, जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि छह माह पहले आरोपी के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। चार माह पहले आरोपी का एक्सीडेंट हुआ था, जिससे वह मंदबुद्धि हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed