फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband can die at any time, get the havan done

इटावा: पति की कभी भी मौत हो सकती है, हवन करा लो...इतना बोल महिला से ले गए जेवर-रुपयों से भरा बैग

Thu, 01 Jul 2021 06:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Jul 2021 06:46 PM IST
सार

कोमल सिंह ने बताया कि पत्नी नीता सिंह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे खाना लेकर पैदल दुकान आ रही थी। लखना बड़े हाता के पास पहुंचने पर सफेद अपाचे सवार दो लोगों ने पत्नी को रोक लिया।

विज्ञापन
Husband can die at any time, get the havan done
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा में पति की मौत का भय बताकर बाइक सवार टप्पेबाजों ने बृहस्पतिवार सुबह एक महिला से लाखों रुपये की जेवरों की टप्पेबाजी कर ली। पीड़िता ने मामले की जानकारी पति व पुलिस को दी है। बेरीखेडा गांव निवासी कोमल सिंह की लखना स्थित कालिका मंदिर के सामने प्रसाद की दुकान है।
विज्ञापन


कोमल सिंह ने बताया कि पत्नी नीता सिंह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे खाना लेकर पैदल दुकान आ रही थी। लखना बड़े हाता के पास पहुंचने पर सफेद अपाचे सवार दो लोगों ने पत्नी को रोक लिया। उन्होंने पत्नी से कहा कि तुम्हारा पति बीमार हैं, लड़का जिम गया है और बिटिया घर पर अकेली है।
विज्ञापन


 

पति की कभी भी मौत हो सकती है। हवन करा लो... इतने में उनके साथ के एक युवक ने खुद को बकेवर का बताकर रुपये का झोला नीता को देकर घर से जेवरात लाने को कहा। महिला उनके झांसे में आ गई और घर से झोले के अंदर जेवरात भरा बैग लेकर आ गई।

इसके बाद एक टप्पेबाज फूल लाया और तंत्र मंत्र की बात कहकर जेवर भरा बैग ले लिया। टप्पेबाजों ने महिला से कहा कि रास्ते में फूल पड़ा मिलेगा उसे उठाकर पति के ऊपर घुमा देना सब सही हो जाएगा। इसके बाद वह आकर अपने जेवर ले जाए।

महिला जैसे ही आगे बढ़ी, तो बाइक सवार टप्पेबाज जेवर भरा बैग लेकर फरार हो गए। महिला ने मामले की जानकारी पति व लखना चौकी को दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed