{"_id":"5ce2e1c5bdec2207315b6534","slug":"husband-call-wife-and-say-triple-talaq","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में पत्नी के पास आई पति की कॉल, कुवैत से फोन पर कहा तलाक-तलाक-तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में पत्नी के पास आई पति की कॉल, कुवैत से फोन पर कहा तलाक-तलाक-तलाक
Mon, 20 May 2019 10:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोन पर पत्नी से बोला तलाक तलाक तलाक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मल्लावां में दहेज में दो लाख रुपये देने से इनकार करने पर कुवैत में कार्य कर रहे युवक ने दो दिन पूर्व पत्नी को फोन पर ही तीन बार तलाक कह दिया। सकते में आई पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत एसपी और मल्लावां कोतवाली में की है।
पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व कस्बे के ही एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराली दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे।

शादी के कुछ समय बाद उसका पति कुवैत नौकरी करने चला गया
युवती का कहना है कि उसने परिजनों की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रुपये देने में असमर्थता जताई। शादी के कुछ समय बाद उसका पति कुवैत नौकरी करने चला गया। पति कुवैत से भी फोन कर अक्सर रुपयों की मांग कर रहा था।
दहेज न दे पाने की बात पर 18 मई की दोपहर मोबाइल पर ही तीन बार तलाक कह दिया। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
दहेज न दे पाने की बात पर 18 मई की दोपहर मोबाइल पर ही तीन बार तलाक कह दिया। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।