{"_id":"5f3a9f3a94ea7051984dc2ea","slug":"husband-beat-wife-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा होने पर पत्नी को पीट युवक ने छीन ली बच्ची, फिर जो किया जानकर हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़ा होने पर पत्नी को पीट युवक ने छीन ली बच्ची, फिर जो किया जानकर हैरान रह जाएंगे
Mon, 17 Aug 2020 08:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
झगड़ा होने पर पत्नी को पीट युवक ने छीन ली बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया में शराबी ने पत्नी की पिटाई कर बच्ची को छीन लिया। इसके बाद उसे लेकर महोबा रोडवेज बस स्टैंड आ गया। यहां बच्ची को पीटकर बस के पहिये के नीचे लिटा दिया। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर मासूम की जान बचाई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया निवासी बउवा पुत्र नत्थू रस्तोगी का शराब के नशे में पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर बउवा ने पत्नी की पिटाई कर तीन माह की बच्ची को छीन लिया।
महोबा रोडवेज बस स्टैंड पर युवक अपनी बच्ची को पीटने लगा। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठा गई। इस पर युवक ने बच्ची को बस के पहिये के नीचे लिटा दिया। यह देखकर शहजाद खान ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को चुप कराने के लिए पुलिस ने मेडिकल स्टोर से निप्पल खरीदकर दूध पिलाया। महिला पुलिसकर्मी बच्ची को कोतवाली ले गईं। उसकी मां को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी बउवा को हिरासत में लिया।