{"_id":"5df2516b8ebc3e880c79c64b","slug":"husband-arrested-in-the-death-of-wife-burnt-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसकर पत्नी की हुई मौत में पति गिरफ्तार, आरोपी के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसकर पत्नी की हुई मौत में पति गिरफ्तार, आरोपी के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा
Thu, 12 Dec 2019 08:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में पिछले सप्ताह गांव मंझोला निवासी महिला की जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पुल गालिब तिराहे से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझोला निवासी घनश्याम फोटोग्राफर था।
पहली पत्नी ने 6 वर्ष पहले जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद घनश्याम ने जिला कुशीनगर के गांव खड्डा निवासी सुनीता देवी से शादी कर ली थी। घनश्याम नशे का आदी था। पत्नी उसे नशा करने से रोकती थी। 2 दिसंबर को घनश्याम ने नशे की हालत में उसकी पिटाई कर दी।
इसके बाद आग से जलकर उसकी मौत हो गई। पहली पत्नी के बच्चों ने पिता पर ही आग से जलाकर मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी थी, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर घनश्याम के खिलाफ महिला उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार को एसआई रहीस खां व मीनेश पचौरी ने पुल गालिब तिराहे पर घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।