{"_id":"673c2c65670563282904197d","slug":"husband-accused-of-giving-triple-talaq-victim-said-brother-in-law-forced-me-to-do-halala-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पति पर तीन तलाक देने का आरोप, पीड़िता बोली- देवर से हलाला का बनाया दबाव, मना करने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पति पर तीन तलाक देने का आरोप, पीड़िता बोली- देवर से हलाला का बनाया दबाव, मना करने पर घर से निकाला
Tue, 19 Nov 2024 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:43 AM IST
सार
Unnao News: बांगरमऊ कस्बे में एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि देवर के साथ हलाला करने का दबाव भी बनाया है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे में एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने और देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
कानपुर नगर के रावतपुर निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साल 2019 में उसकी शादी बांगरमऊ के मोहल्ला नसीमगंज निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन मायके से दो लाख रुपये और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि जेठ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। शिकायत करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। देवर के साथ हलाला के बाद ही दोबारा निकाह करने की बात कही। आरोप है कि इससे इन्कार करने पर ससुरालीजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन