फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husbad murdered wife in hardoi district

पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटा बोला- पापा ने डंडों से पीट दिया उसके बाद मम्मी बेहोश हो गई

Thu, 14 Jun 2018 09:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Jun 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
husbad murdered wife in hardoi district
डेमाे पिक
यूपी में हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर में नशे में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पति फरार हो गया। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके वाले दलेलपुर पहुंचे तो शव घर में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने दामाद के विरुद्ध हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

 


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर निवासी रामू का विवाह 12 वर्ष पूर्व सुरसा थाना क्षेत्र के ही ग्राम कहटरा निवासी वेदवती (30) के साथ हुआ था। रामू खेती-किसानी के अलावा मजदूरी भी करता था। पिछले कुछ वर्ष से शराब पीने का आदी हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात रामू शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी वेदवती से और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। वेदवती ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो रामू ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के चलते वेदवती की घर में ही मौत हो गई। इसके बाद रामू घर से फरार हो गया।

विज्ञापन

 

उसके बच्चों कौशल (9) पुष्पेंद्र (4) और विनीता (3) ने मां और पिता के बीच हुए झगड़े की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना के बारे में वेदवती के पिता रामकुमार निवासी कहटरा को जानकारी दी। देर रात वह भी अपने परिजनों के साथ घर पहुंच गए। रामकुमार ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो वेदवती का शव घर के अंदर पड़ा था और जगह-जगह चोट के निशान थे। उन्होंने ही सुरसा पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची सुरसा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सिराजुद्दीन ने बताया कि मृतका के पिता रामकुमार की ओर से घटना को लेकर तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने नाना को बताई हकीकत 
ग्राम दलेलपुर पहुंचे रामकुमार को वेदवती की मौत की हकीकत बच्चों से पता चली। नौ साल के कौशल ने रामकुमार को बताया कि रात में पापा शराब पीकर आए थे। मम्मी से और शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे। मम्मी ने दारू के लिए रुपये देने से मना कर दिया तो पापा ने डंडों से पीट दिया। उसके बाद मम्मी बेहोश हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed