फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hunted in the name of PM Mudra Loan, used to campaign by printing pamphlets, arrested eight including kingpin

PM Mudra Loan: मुद्रा लोन के नाम पर बनाया शिकार, पर्चे छपवाकर करते थे प्रचार, सरगना समेत आठ गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 06:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Aug 2023 06:08 PM IST
सार

Kanpur Crime: डीसीपी पश्चिम की स्वॉट टीम ने सर्विलांस और साइबर सेल की टीम की मदद से आरोपियों को कल्याणपुर में बने शानदार ऑफिस से इन्हें दबोच लिया। आरोपियों के पास से 1.13 लाख रुपये कैश, 16 मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच चेकबुक, दो क्यूआर कोड, 15 एटीएम कार्ड, 25 सिम कार्ड, दो कार व पर्चे आदि सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Hunted in the name of PM Mudra Loan, used to campaign by printing pamphlets, arrested eight including kingpin
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में डीसीपी पश्चिम की स्वॉट टीम और चौबेपुर थाने की संयुक्त टीम ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इन लोगों ने डेढ़ साल में 200 से अधिक लोगों को शिकार बनाया है। गिरोह बाकायदा मोबाइल नंबर लिखे पर्चे छपवाकर गावों और कस्बों में चस्पा कराता था। संपर्क करने वाले लोगों से प्रोसेसिंग फीस, बीमा, पंजीकरण के नाम पर रुपये ऐंठ लेता था।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि घाटमपुर भदरस निवासी रेखा देवी ने चौबेेपुर थाने में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत की। चौबेपुर पुलिस और डीसीपी की स्वाॅट टीम ने बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ने बताया था कि कुछ दिन पहले घाटमपुर में आसान किस्तों पर मुद्रा लोन के नाम वाले पर्चे चिपके देखे थे। इन पर 50 हजार से पांच लाख रुपये तक लोन दिलाने की बात लिखी थी। उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

एक महिला ने फोन उठाया और कहा कि वह लोन विभाग की रिसेप्शनिस्ट बोल रही है। उसने तीन फीसदी ब्याज पर पांच लाख का लोन देने की बात कही। इसके बाद महिला ने व्हाट्सएप नंबर पर दस्तावेज (आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो) भेजने के लिए कहा। दो दिन बाद महिला ने कॉल कर लोन एप्रूव होने के एवज में क्यूआर कोड भेजकर फाइल चार्ज के नाम पर 1790 रुपये, 7450 रुपये बीमा और रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणपुर में बने शानदार ऑफिस से किए गए गिरफ्तार
डीसीपी पश्चिम की स्वॉट टीम ने सर्विलांस और साइबर सेल की टीम की मदद से आरोपियों को कल्याणपुर में बने शानदार ऑफिस से इन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान हरदोई के सदर कोतवाली निवासी आलोक सिंह, बिल्हौर के दवकली निवासी तनिष्क कटियार, कानपुर देहात के मुंगीसापुर निवासी राजत कटियार, गोविंदनगर के कच्ची बस्ती निवासी राहुल, औरैया के सहार निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह, आगरा के निवोहरा निवासी गोपीचंद्र, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी प्रेम कुमार और झारखंड के गिरडी निवासी समृद्धि सिन्हा के रूप में हुई है।

ये सामान हुआ बरामद, सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करते थे पर्चे
आरोपियों के पास से 1.13 लाख रुपये कैश, 16 मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच चेकबुक, दो क्यूआर कोड, 15 एटीएम कार्ड, 25 सिम कार्ड, दो कार व पर्चे आदि सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे कानपुर, कानपुर देहात, चित्रकूट, जौनपुर, बांदा, हरदोई, पीलीभीत, बहराइच, मिर्जापुर व आसपास के जिलों में मुद्रा लोन के पर्चे सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराते थे। जो लोग उनसे संपर्क करते, उन्हें जाल में फांसकर ठग लेते थे। इसके बाद उक्त नंबर बंद कर देते थे।

ठगी की रमक से खरीदे प्लॉट व कार
खुद को मैनेजिंग डायरेक्टर बताने वाले सरगना आलोक ने बताया कि वह अब तक 200 से अधिक लोगों को ठगी के शिकार बना चुके हैं। ठगी की रकम से 10 लाख का सिंहपुर में प्लाॅट और औरैया में 15 लाख की जमीन खरीदी है। इसके अलावा दो महंगी कार भी हैं। पुलिस ने सारी संपत्ति जब्त करने के साथ ही चार बैंक खातों को फ्रीज किया है।

स्नातक पास हैं ठगी के आरोपी
डीसीपी ने बताया कि खुद को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का डायरेक्टर बताने वाला आलोक सिंह बीएससी पास है। वहीं मैनेजर तनिष्क कटियार बीएससी, बीटेक है। इधर सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत रजत कटियार बीएससी, फील्ड ऑफिसर लोकेंद्र बीएससी, गोपीचंद्र 10वीं, समृद्धि सिन्हा बीए पास आउट व पोस्टर चस्पा करने वाला प्रेम कुमार 12वीं पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed