{"_id":"604d1d0c8ebc3e59012b9ecd","slug":"hungama-akbarpur-news-knp617460691","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मीट पकाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मीट पकाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
परजनी परिषदीय स्कूल में हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के परजनी परिषदीय स्कूल परिसर में रुके कंपनी में विद्युत टावर निर्माण करने वाले मजदूरों के मीट पकाने के विरोध में शनिवार को स्कूल में ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक पर मजदूरों को स्कूल में रुकवाने का आरोप लगा हंगामा किया। बीईओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
परजनी परिषदीय स्कूल परिसर में रासलीला का कार्यक्रम चल रहा है। पास में एक निजी स्कूल में एलएनटी कंपनी द्वारा हो रहे विद्युत टॉवर निर्माण में काम करने वाले मजदूर रुके है। शुक्रवार की रात कुछ मजदूरों ने परिषदीय स्कूल के बरामदे में ही खाना पका रहे थे और कमरा खुला था। तभी वहां पहुंचे ग्रामीणों ने मीट पकते देख विरोध किया। इस पर मजदूर रात में वहां से चले गए। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर स्कूल भवन किराये पर देने का आरोप लगाकर बीएसए से फोन पर शिकायत की।
शनिवार को स्कूल खुलने पर गांव के काफी पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव के अजीत, सचिन, श्यामू, राम बहादुर, रोहित, सौरभ आदि ने बताया कि टॉवर बनाने वाले मजदूर रात को स्कूल के बरामदे में मीट बना रहे थे। विरोध किया तो मजदूरों ने प्रधानाध्यापक द्वारा रुकवाने की बात कही। प्रधानाध्यापक उदय सिंह ने बताया कि वह स्कूल बंद कर घर चले गए थे। स्कूल के एक कमरे में रसोइया मंजू लाल रात में रुकता है। शुक्रवार को वह भी नहीं था। कोई ताला तोड़कर कमरे में घुसा है। स्कूल के बरामदे में मीट पकाने की जानकारी नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्कूल में मीट पकना गलत है। दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।