फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human trafficking case: Crime branch will reopen case of a woman sold three times in Oman

मानव तस्करी का मामला: ओमान में तीन बार बेची गई महिला का केस दोबारा खोलेगी क्राइम ब्रांच

Fri, 16 Apr 2021 09:55 AM IST
Kanpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Apr 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Human trafficking case: Crime branch will reopen case of a woman sold three times in Oman
मानव तस्करी का मामला - फोटो : pexels.com
मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद बेकनगंज में दर्ज एक और मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी मुजम्मिल उस केस में भी आरोपी है। साक्ष्य न मिलने की वजह से जांच रुकी थी।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने बेकनगंज थाने से शिकायत का पूरा ब्योरा मांगा है। विदेश मंत्रालय को इस संबंध में ई-मेल भेजकर जानकारी भी मांगी गई है। बेकनगंज निवासी महिला को नौकरी लगवाने के बहाने अक्तूबर 2019 में मुजम्मिल ने ओमान भेजा था।
विज्ञापन


 

वहां उसको तीन बार बेचा गया था। परिजनों की मशक्कत और विदेश मंत्रालय की मदद से वह सितंबर 2020 को भारत लौट सकी थी। इस मामले में महिला के बेटे ने मुजम्मिल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

पुलिस ने आरोपी को एक तरह से क्लीन चिट दे दी थी। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि इस मामले में विस्तार से जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी मुजम्मिल और अति उर्र रहमान के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। खातों में विदेश से पैसे आया और भेजा गया है। पांच से छह लाख रुपये हर साल आरोपी तस्करी से कमाते थे।

खाने के पैसे नहीं टूरिस्ट वीजा कैसे
मुजम्मिल और अति उर्र रहमान ऐसी महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे जो बेहद गरीब थीं। जिनके खाने के भी लाले थे। ऐसे में उनको टूरिस्ट वीजा कैसे मिल गया। क्राइम ब्रांच इसकी पड़ताल में जुटी है। पुलिस अफसरों ने सवाल उठाया है कि जब पासपोर्ट के वक्त एलआईयू और पुलिस उनका सत्यापन करने जाती थी तो उन्होंने अपने स्तर से ये पड़ताल क्यों नहीं की। सभी महिलाओं के पासपोर्ट का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed