फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human Rights Commission sought report from DGP in Kanpur case

कानपुर एनकाउंटर मामला: मानवाधिकार आयोग ने यूपी के डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

Wed, 15 Jul 2020 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission sought report from DGP in Kanpur case
nhrc

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा विकास दूबे मामले में भेजी गई शिकायत पर उतर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी की है। आयोग ने डीजीपी को छह सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। 

विज्ञापन


नूतन ने बताया कि इस प्रकरण में सीबाईं को प्रेषित अपनी शिकायत में उन्होंने कानपुर निवासी विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय तथा अतुल दूबे, उसके सहयोगी प्रभात मिश्रा तथा प्रवीण दूबे एवं विकास को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मारे जाने, विकास का घर बिना आदेश के गिराए जाने तथा उसकी पत्नी व बच्चे से किए गए बर्ताव की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि 07 जुलाई 2020 को एसटीएफ द्वारा कानपुर से लखनऊ एसटीएफ मुख्यालय लाये गए विकास दूबे के ख़ास जय वाजपेयी के साथ या तो कोई अनहोनी की जा चुकी है या होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह पूरी तरह गैरकानूनी तो होगा ही, साथ ही पारदर्शिता के दृष्टिगत भी बहुत घातक व खतरनाक होगा। शिकायत में कहा गया है कि अब एक जय ही बचा है जो विकास दूबे के सारे राज जानता है और इस मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों एवं नेताओं की पोल खोल सकता है।

ऐसे में जय के साथ कोई अनहोनी होने से सारा राज समाप्त हो जाएगा। बकौल नूतन वह सच जानने के लिए बुधवार को एसटीएफ मुख्यालय जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed