फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Huge fire in wheat fields, 20 bigha crop burnt to ashes

Kanpur News: गेहूं के खेतों में भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख

Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Huge fire in wheat fields, 20 bigha crop burnt to ashes
जसवंतनगर। मदनपुर में बुधवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा चलने से आग ने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में करीब 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। इससे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दो दमकल गाड़ियों ने एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 12 बजे किसान रामपूत के खेत से अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में खेतों में खड़ी फसलें और भूसा जलने लगा। किसानों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुटे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

जसवंत नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह तुरंत पुलिस टीम और दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से सनोज कुमार, सुभाष चंद्र, सिलेटी सिंह, गोपाल, हरविलास और तेजराम की गेहूं की फसलें भी जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई, जिससे लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही खेतों में रखा करीब 25 क्विंटल गेहूं और 100 क्विंटल भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच आग से हुए नुकसान का आकलन किया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed