फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Huge fire broke out in bushes near railway crossing GRP in charge said  there is no loss of life

Kanpur: रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग, GRP प्रभारी बोले- कोई जनहानि नहीं हुई है, जांच जारी

Sat, 15 Mar 2025 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के निकट झाड़ियों में भीषण आग लग गई। वहीं रास्ता न मिलने के कारण दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची।

विज्ञापन
Huge fire broke out in bushes near railway crossing GRP in charge said  there is no loss of life
रेलवे क्रॉसिंग के निकट झाड़ियों में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग के सहजनी रेलवे क्रॉसिंग से पहले रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में भीषण आग लग गई। इकी सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ, जीआरपी और दमकल को दी। आग बुझाने के संसाधन रेलवे के पास न होने के कारण रेल कर्मचारी झाड़ झंकार कर आग बुझाते नजर आए।

विज्ञापन

वहीं, इस दौरान ट्रेनों का संचालन भी डाउन लाइन पर जारी रहा। झाड़ियों में लगी आग के बीच से कानपुर से लखनऊ जा रही मेमो पैसेंजर ट्रेन को निकाला गया। ट्रेन के गेट पर बैठे यात्री आग देख सहम गए और आग की लपटों से बचने के लिए कोच के गेट पर खड़े यात्री पीछे की ओर भागे। 
विज्ञापन

आग लगने के कारणों की जांच हो रही है
हालांकि कोई भी जनहानि नहीं हुई है। मौके पर चीफ पीडब्लूआई उन्नाव रेलवे स्टेशन महेश कुमार मीणा पीडब्लूआई रमेश कुमार के अलावा आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। वहीं रास्ता न मिलने के कारण दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची। आरपीएफ प्रभारी शुक्लागंज रेलवे स्टेशन गुप्तार सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed