{"_id":"0b41ee171f79db8ad5c5ab995bf90d7e","slug":"how-will-be-jamm-free-when-there-is-no-hold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हटे जाम जब नहीं कसी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हटे जाम जब नहीं कसी लगाम
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादानगर पुल पर लागू वन-वे से जहां विजय नगर की ओर जाने के लिए तो सफर आसान हो गया है, वहीं क्रासिंग से होकर सीटीआई की ओर जाने वालों को अभी भी जाम का शिकार होना पड़ रहा है।
बार-बार बंद होने वाली क्रासिंग से लेकर अवैध सब्जी मंडी, गुलाबराज शराब ठेके के बाहर फुटपाथ पर कब्जा, वाहनों की अवैध पार्किंग और टेंपो अराजकता परेशानी का सबब हैं। सीटीआई चौराहे पर दो ऑटो-टेंपो स्टैंड हैं और चालक आड़े तिरछे वाहन खड़े करके सवारियां भरते हैं जिससे जाम लगता है।
शाम होते ही सिपाही नदारद हो जाते हैं। इसके अलावा दादानगर क्रासिंग से आगे सड़क किनारे शाम होते ही सब्जी मंडी लग जाती है और खरीदार बीच सड़क वाहन खड़े करके सब्जी खरीदते हैं जिससे जाम लगता है। गोविंद नगर मोड़ के पास स्थित शराब ठेके वाले ने तो आगे करीब 10 मीटर तक फुटपाथ घेरकर मयखाने की पार्किंग बना ली है।
विज्ञापन
बाकायदा रस्सी लगाकर घेरा बना लिया है जिससे नटराज की ओर से आने वाले वाहन काफी आगे आकर मुड़ पाते हैं और क्रासिंग की ओर से आने वाले वाहनों से टकरा जाते हैं, इसलिए ट्रैफिक रुक जाता है और इसका असर क्रासिंग तक पड़ता है।