{"_id":"5c6d5418bdec22093e7c0f02","slug":"how-to-salute-soldiers-do-not-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को बहुत महंगा पड़ा इस तरह सलामी देना...फंस गए मुसीबत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को बहुत महंगा पड़ा इस तरह सलामी देना...फंस गए मुसीबत में
Wed, 20 Feb 2019 06:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्र ने बुधवार को अमृतपुर और राजेपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। अमृतपुर में सलामी ठीक से न देने पर सिपाही अनिल कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पकड़े गए लोगों को दाखिल न करने पर दरोगा को फटकार लगाई।
एसपी अनिल कुमार मिश्र अमृतपुर थाने पहुंचे। थाने में कुछ लोग बैठे थे। पूछने पर दरोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ रखने में पकड़ा गया है। दाखिल न किए जाने पर एसपी ने दरोगा को फटकार लगाई। उन्होंने एसपी को बताया कि बेवजह पकड़ लिया है। उनके पास कुछ नहीं था।

Trending Videos
एसपी ने थाने का निरीक्षण किया
एसपी ने मालखाना, थानाध्यक्ष का कमरा, कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष देखा। जर्जर भवन देख एसपी ने रिपोर्ट बनाकर देने को कहा। इसके बाद वह राजेपुर थाने पहुंचे और कंप्यूटर कक्ष व कार्यालय देखा। इसके बाद एसपी ने राजेपुर थाने का निरीक्षण किया। परिसर में खड़े कंडम वाहनों को हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने थानाध्यक्ष राकेश कुमार से थाने में खड़े वाहनों की सूची मांगी। साथ ही वाहन किस हालात में हैं, इसकी जानकारी देने को कहा है। कंप्यूटर कक्ष में गंदगी देख साफ सफाई के निर्देश दिए। सिपाही उपलेश कुमार ने बताया कि इनवर्टर व बैटरी खराब है। एसपी ने थानाध्यक्ष को बैटरी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।