फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   How to better use rain water, Do not waste rain water

एक-एक बूंद है कीमती, बर्बाद न हो बारिश का पानी, जानिए कैसे करें बेहतर उपयोग

Sat, 13 Jun 2020 09:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Jun 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
How to better use rain water, Do not waste rain water
उत्तर प्रदेश किसान समृद्धि आयोग के सदस्य प्रेम सिंह - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। बारिश एक बार फिर लगभग तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को तरबतर करेगी। यहां बारिश का वार्षिक औसत लगभग 867 मिलीमीटर है। हर बार की तरह बारिश का पानी तो बह ही जाएगा, साथ में खेतों की उपजाऊ मिट्टी भी बहा ले जाएगा। बारिश का पानी खेत में ही संरक्षित करने के लिए बुंदेली किसानों को थोड़ी बहुत कवायद और मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उनकी इस कोशिश में ‘अमर उजाला’ हमसफर बनेगा। इसके लिए कब? कैसे? और क्या करना है? यह जानकारी और सुझाव आपसे बुंदेलखंड के प्रगतिशील किसान और उत्तर प्रदेश किसान समृद्धि आयोग के सदस्य प्रेम सिंह (बड़ोखर खुर्द, बांदा) साझा करेंगे। उनसे आपको ऑनलाइन रूबरू कराने के लिए अमर उजाला कड़ी बनेगा।
विज्ञापन


शनिवार यानी 13 जून को दिन में ठीक 11 बजे ‘अमर उजाला’ के फेसबुक https:www.facebook.com/aukanpur/ पर आप इस कार्यक्रम में शामिल होकर वर्षा जल संरक्षण के सटीक टिप्स हासिल कर सकते हैं। इससे संबंधित कोई सवाल भी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में बुंदेलखंड के सातों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर के किसान प्रतिभाग कर सकते हैं। अगले दिन ‘अमर उजाला’ इस कार्यक्रम का समाचार भी प्रकाशित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सिंह का परिचय
प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ग्रामीण विकास प्रबंधन चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं। 1987 से लगातार खेती कर रहे हैं। इन्होंने आवर्तनशील खेती पर शोध किया है। अपने कृषि फार्म बड़ोखर खुर्द में किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देते हैं। खेती किसानी पर पुस्तकें लिखी हैं। लगभग 56 वर्ष की आयु में प्रेमसिंह अनुभवी किसान हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य हैं।


ऐसे किसान हो सकेंगे शामिल
किसानों को सबसे पहले अपनी फेसबुक आईडी खोलनी है। फिर अमर उजाला कानपुर पर सर्च करना है। अगर सर्च नहीं करना चाहते तो अमर उजाला कानपुर पेज का लिंक दिया गया है। इस पर क्लिक करें। इससे अमर उजाला कानपुर का फेसबुक खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed