फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   How culpable ax murder

कुल्हाड़ी से की हत्या गैर इरादतन कैसे

Sun, 19 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
How culpable ax murder
परिवार के लोगों की पुलिस से हुई तीखी झड़प। - फोटो : amar ujala
कानपुर। जमीन विवाद में हुई किसान की हत्या को गैरइरादतन हत्या में दर्ज करने से नाराज भीड़ ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस विरोधी नारेबाजी कर आक्रोशित भीड़ ने चिड़ियाघर के सामने जाम लगा दिया। सीओ स्वरूपनगर राजेश सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दे जाम खुलवाया। बताया कि 11 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज है जिसमें दो गिरफ्तार हैं।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में शुक्रवार रात नवाबगंज के पहलवानपुरवा में किसान अयोध्या की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में सात अन्य घायल हो गए थे जिसमें एक की हालत अभी भी गंभीर बनी है। शनिवार सुबह पीड़ित पक्ष को जानकारी हुई कि पुलिस ने हत्या की जगह गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। यह खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने चिड़ियाघर तिराहे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित भीड़ पुलिस विरोधी नारेबाजी कर ही रही थी कि अयोध्या का शव पोस्टमार्टम से आ गया। इसपर आक्रोशित भीड़ और भड़क गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और पुलिस विरोधी नारे लागने लगी।  पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सीओ ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। अयोध्या के पुत्र विनोद ने तहरीर में साफ- साफ लिखा है कि लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से लैस आरोपियों ने उसके घर पर चढ़ाई कर दी। घर में घुसकर उसके पिता को कुल्हाड़ी मारी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। तहरीर में साफ है कि कुल्हाड़ी लेकर आरोपी पीड़ित के घर में घुसे थे और हत्या की गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या को भी थानेदार ने आरोपियों से मिलकर गैरइरादतन हत्या में दर्ज कर दिया।  सीओ राजेश सिंह ने बताया 2 आरोपियों राजेंद्र और बीनू की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिवार ने क्या तहरीर दी और किन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई इसकी जांच करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed