फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Houses suddenly started cracking, PWD team reached for investigation in auraiya

Auraiya: जोशीमठ के बाद अब औरैया में अचानक दरकने शुरू हुए मकान, जांच करने पहुंची पीडब्ल्यूडी की टीम

Tue, 17 Jan 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 11:58 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में करीब 15 मकानों में कुछ दिनों के अंदर अचानक से दरारें पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Houses suddenly started cracking, PWD team reached for investigation in auraiya
औरैया में मकानों में आई दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ में मकानों में दरार आने के बाद अब ऐसा ही मामला औरैया में भी देखने को मिल रहा है। यहां मोहल्ला मदार दरवाजा व विधिचंद्र में स्थित 15 मकानों में कुछ दिनों के अंदर अचानक से दरारें पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को कारण पता करने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


हालांकि, टीम अभी तक इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। दोनों मोहल्लों में करीब 12 सौ मकान हैं। यहां बने कुछ पक्के मकानों में पिछले कुछ माह से दरारें पड़ रही थीं। उस वक्त लोगों बारिश को इसकी वजह माना था। बाद में 15 से अधिक घरों की नींव, छत, दीवारों में दरारें पड़ने से यहां रहने वाले लोगों ने दहशत में आकर पलायन शुरू कर दिया। मोहल्ले में रहने वाले प्रेमचंद्र पोरवाल, राजेश वर्मा, मनोज गोयल, प्रमोद गुप्ता, ब्रजेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, मूलचंद्र अग्रवाल, सतीश पुष्कर, राजेंद्र वर्मा समेत 15 लोगों के मकानों में फिलहाल यह समस्या है।
विज्ञापन

 

इनमें से कई लोग अब परिवार समेत किराये पर रहने को मजबूर हैं। पीडब्ल्यूडी जेई कृष्ण मोहन ने टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। घरों के अंदर और बाहर की दीवारों व फर्श की हालत देखकर वह भी हतप्रभ रह गए, लेकिन इसका कारण नहीं पता कर सके। वहीं, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अभिषेक यादव के अनुसार पास में नगर पालिका का नलकूप स्थित है। प्रथम दृष्टया उससे होने वाले पानी के रिसाव को मकानों में आई दरारों का कारण माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed