{"_id":"57ebf7b84f1c1b073d575f07","slug":"house-will-become-widows-will-bless-chief-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग इस अनाेखे विवाह समाराेह में शिरकत करेंगे सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग इस अनाेखे विवाह समाराेह में शिरकत करेंगे सीएम अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन
शादी तो आपने कईयों देखी होगी, लेकिन यह कुछ खास है। इसकी खासियत सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस कदर भा गई कि उन्होंने पत्नी डिंपल संग इसमें शिरकत करने का प्लान बना लिया। यह शादी होनी है इस नवरात्र में चार सितंबर को कानपुर के होटल लैंडमार्क में। आइए जानते हैं आखिर क्यों खास है यह शादी...
Trending Videos
बच्चे होंगे बाराती, सास-ससुर करेंगे कन्यादान
शादी
दरअसल इस खास मुर्हत में नौ जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी में दूल्हे और दुल्हन दोनों के बच्चे और सास-ससुर भी शामिल होंगे। यह शादी इसलिए भी खास होगा क्योंकि दुल्हे की तरफ से बाराती उनके बच्चे होंगे। वहीं दुल्हन का कन्यादान उनके सास-ससुर करेंगे। सभी नौ दुल्हे विधुर हैं तो दुल्हन विधवा हैं। इस खास विवाह समारोह का आयोजन अमर उजाला की तरफ से किया जा रहा है। इसमें नौ जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।